सहारनपुर, फरवरी 22 -- दिशा भारती कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड एजूकेशन की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने शनिवार को मानव मंदिर परिसर में एक दिवसीय शिविर आयोजित किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और स्वच्छता के प्रति जागरुकता बढ़ाना रहा। इस के दौरान स्वयंसेवकों ने मानव मंदिर और आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। विद्यार्थियों ने लोगों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के बारे में समझाया और दैनिक जीवन में सफाई अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि एनएसएस का लक्ष्य छात्रों में सेवा भाव, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। उन्होंने स्वच्छता को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए सभी से इसे गंभीरता से अपनाने की अपील की। शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान प्राचार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.