मानव भारती के छात्रों को नगर निगम ने किया जागरुक
देहरादून, मई 11 -- नेहरू कॉलोनी के मानव भारती इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को नगर निगम द्वारा नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम(एनसीएपी) के तहत बच्चों के साथ जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में स्वच्छ वायु के महत्व, स्रोत पृथक्करण और प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होने स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, कचरा पृथक्करण तथा प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ वायु एवं स्वस्थ वातावरण के लिए प्रेरित किया। संचालन स्कूल प्रबंधक द्वारा किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.