औरंगाबाद, अप्रैल 25 -- मृतक की पत्नी ने दर्ज कराई प्राथमिकी, कार्रवाई की मांग, नौकरी से हटाने की दी जाती थी धमकी जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम हुई गठित औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना के रूनिया रामसागर आहर के समीप ट्रांसफार्मर पर चढ़कर काम करने के दौरान करंट की चपेट में आकर एक मानव बल की मौत हो गई। मृतक की पहचान मदनपुर थाना के पड़रिया गांव निवासी उमेश सिंह के रूप में की गई है। अब इस मामले में मृतक की पत्नी हेमंती देवी के बयान पर मदनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है और कनीय अभियंता राकेश कुमार राम पर हत्या का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि 19 अप्रैल को उनके पति उमेश सिंह को बुलाकर कनीय अभियंता राकेश कुमार राम ले गए थे। सलैया थाना क्षेत्र के रूनिया रामसागर आहर के पास लगे ट्रांसफार्मर में 11 हजार ...