अररिया, मई 11 -- अररिया, संवाददाता उप विकास आयुक्त रोजी कुमारी की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभाकक्ष में जिले के अररिया, फारबिसगंज, रानीगंज एवं जोकीहाट प्रखंडों के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता तथा पंचायत रोजगार सेवकों के साथ मनरेगा योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण तथा अन्य विकास योजनाओं में अधिक से अधिक मानव दिवस का सृजन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जरूरतमंद ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध हो सके और योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं में ई-केवाईसी की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। यह भी पढ़ें- तकनीकी व प्रशासनिक बाधाओं को दूर कर विकास कार्यों में तेजी लाएं : उपायुक्त साथ ...