मोतिहारी, जून 22 -- मोतिहारी। डॉ राधाकृष्णन सभागार में मनरेगा व जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। अध्यक्षता डीडीसी डॉ प्रदीप कुमार ने की। मानव दिवस सृजन की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त के द्वारा सभी पीओ को निर्देश दिया कि मानव दिवस सृजन प्रति पंचायत 500 सुनिश्चित करें।

समीक्षा की दिशा समीक्षा में निर्देश दिया गया कि जिस पंचायत में मानव दिवस सृजन कम है उस पर फोकस करें और लक्ष्य को प्राप्त करें। मनरेगा के सभी पैरामीटर पर कार्य करने का निर्देश सभी पीओ को दिया गया। इस जिला को जून 2026 तक 36 लाख मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य दिया गया है जिसमें अब तक 58 प्रतिशत मानव दिवस सृजित किया गया है जो लक्ष्य से अभी भी पीछे है। इसमें प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रगति संतोषजनक...