मानव तस्कर गिरफ्तार, गढ़-वाराणसी तीर्थनगरी से अपह्रत बच्चे बरामद
हापुड़, जून 1 -- कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने मानव तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सदस्य भोले भाले बच्चों को उठाकर दूर दराज के गांवों में काम कराने के लिए बेच देते थे। पुलिस ने बच्चों को उठाने वाले दो लोगों और बच्चों को खरीदने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हापुड़ और वाराणसी से गायब हुए नाबालिग किशोरों को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 5000 रुपये और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरोह के सदस्य बच्चों को 10 से 20 हजार रुपये में बेच देते थे。 यह भी पढ़ें- कई प्रदेशों के आईवीएफ सेंटरों तक फैला मानव तस्करी गैंग का नेटवर्कगायब किशोरों की तलाश सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि मोहल्ला शिवगढ़ी से 17 मई को एक 14 वर्षीय किशोर संदिग्ध हालत में गायब हो गया था। परिजन ने काफी तलाश की ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.