चक्रधरपुर, जून 22 -- ​मनोहरपुर। रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार की रात मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया है। शालीमार-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से रेस्क्यू किए गए इन बच्चों में एक लड़का और एक लड़की शामिल हैं, दोनों की उम्र 16 साल के करीब है, जो चक्रधरपुर के रहने वाले हैं। जांच में सामने आया कि दोनों नाबालिग घर से पलायन कर मुंबई में मजदूरी करने जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, लड़के के बड़े भाई द्वारा इन्हें महाराष्ट्र की फैक्ट्रियों में बाल मजदूरी के लिए भेजा जा रहा था।

बाल संरक्षण इकाई की कार्रवाई रविवार सुबह सूचना मिलते ही जिला बाल संरक्षण इकाई और डालसा की टीम आरपीएफ थाना पहुंची। डालसा के पीएलवी अशोक महतो और एस्पायर संस्था की मंजू सवैया ने बच्चों की काउंसिलिंग कर...