अररिया, अप्रैल 28 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भारत-नेपाल सीमा स्थित जोगबनी बीसीपी गेट पर मानव तस्करी रोकथाम को लेकर, एसएसबी, रेल थाना, आरपीएफ, जिला प्रशासन अररिया व सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में एक समन्वय बैठक हुई। इस दौरान रेल यात्रियों सहित अन्य लोगों को जागरूक किया गया। अभियान में एसएसबी, आरपीएफ, जीआरपी व जागरण कल्याण भारती के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। वक्ताओं ने सीमावर्ती क्षेत्र में बच्चों में नशा व तस्करी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए इसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया। वहीं संजय कुमार ने जिले को बाल विवाह, बाल श्रम, तस्करी व नशामुक्त बनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- अररिया : मानव तस्करी व बाल विवाह पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.