बलरामपुर, अगस्त 1 -- जरवा संवाददाता। नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में मानव तस्करी और मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। राजकीय जयप्रकाश नारायण इंटर कॉलेज बालापुर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने का संदेश दिया गया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोतवाली जरवा, एसएसबी 9वीं वाहिनी और रोजा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसएसबी के उप निरीक्षक रंजीत और मुख्य आरक्षी संतोष ने तस्करी के तौर-तरीकों की जानकारी दी। उप निरीक्षक रामकिशन चौहान, मुख्य आरक्षी सुंदरलाल, निशांत मिश्रा और अनिल नायक ने बच्चों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। यह भी पढ़ें- मानव तस्करी के खिलाफ जागरूक किया रोजा संस्थान के अमल राज दुबे और अनीश यादव ने ...