मानव तस्करी रोकने को भारत-नेपाल सीमा पर बनी रणनीति
महाराजगंज, अगस्त 25 -- सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। सीमा पर मानव तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर सोनौली में एसएसबी के सहायक कमांडेंट संदीप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मानव तस्करी के साथ बाल श्रम, बाल विवाह और बाल शोषण की घटनाओं को रोकने के लिए दोनों देशों के बीच समन्वय और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।बैठक में मानव तस्करी की शुरुआती पहचान, पीड़ितों की पहचान व पुनर्वास, मानक संचालन प्रक्रिया के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न स्तरों पर जागरूकता अभियान चलाने को लेकर चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि मानव तस्करी से जुड़ी किसी भी गतिविधि की भनक लगते ही इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या एसएसबी को दी जानी चाहिए। बैठक में प्रभारी विशाल सिंह, मानव तस्करी रोधी इकाई के प्रभारी पवन कुमार, सोनौली कोतवाली के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी हरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.