लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाताडीजीपी राजीव कृष्ण ने मानव तस्करी की रोकथाम के लिए और प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया है। पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को महिला व बाल सुरक्षा संगठन की ओर से आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में उन्होंने सभी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थानों को इंटेलिजेंस नेटवर्क को सुदृढ़ करने, संभावित हाटस्पाट चिन्हित कर रेस्क्यू आपरेशन चलाने तथा नेपाल सीमा पर एसएसबी के साथ मिलकर अभियान चलाने का निर्देश दिया। कहा कि रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर विशेष निगरानी की जाए।डीजीपी ने कहा कि मानव तस्करी आधुनिक दासता का सबसे क्रूर रूप है, जो न केवल एक संगठित अपराध है बल्कि मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन भी है। वर्ष 2016 से 2025 के मध्य मानव तस्करी के 1,010 मामले दर्ज हुए, जिनमें 832 में पुलिस आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। विदेश में रोजगार के न...