मानव तस्करी रोकथाम को पैरा लीगल वॉलेंटियर्स का प्रशिक्षण
बागेश्वर, जून 24 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बुधवार को वर्चुअल माध्यम से पैरा लीगल वॉलेंटियर्स के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राधिकरण की सचिव अनीता कुमारी ने मानव तस्करी के मामलों की पहचान, पीड़ितों के रेस्क्यू और पुनर्वास से संबंधित जानकारी दी। एसआई मंजू पवार ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के साथ समन्वय स्थापित करने की प्रक्रिया बताई, जबकि बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने भी मानव तस्करी विषय पर जानकारी साझा की। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सभागार में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अधिवक्ता त्रिलोक जोशी ने पेंशन और स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.