चाईबासा, जुलाई 14 -- चाईबासा, संवाददाता। गुदड़ी थाना अंतर्गत बुरूउरूडिंग गांव निवासी वंदनी बरजो ने आहतु थाना में पांच लोगों के खिलाफ मानव तस्करी का मामला दर्ज कराया है। 10 जुलाई 2026 को दर्ज मामले में दिल्ली के प्रतिमा गुप्ता, उसके पति विशाल गुप्ता, मनीषा भारती, मीना देवी और हेमंत गुप्ता को आरोपी बनाया गया है। मामले में बताया गया है कि लगभग 6 साल पहले उसकी नाबालिग बेटी और एक युवती को प्रतिमा गुप्ता ने फोन से बात कर दिल्ली में अच्छे स्कूल में पढ़ाने और सही सलामत अपने घर में रखने का प्रलोभन देकर दोनों को दिल्ली बुलाया। बीच-बीच में वंदनी की बेटी से बात होती थी। यह भी पढ़ें- Katihar News: नाबालिग पुत्री के अपहरण को लेकर पूर्णिया के एक पिता ने पांच लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई प्राथमिकी वह ठीक ठीक रह रही थी। 9 मार्च 2026 को वह दिल्ली भी बेटी से ...