मानव तस्करी मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार
नई दिल्ली, जुलाई 27 -- राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फर्जी पासपोर्ट के जरिए श्रमिकों को पश्चिम एशियाई देशों में भेजे जाने से जुड़े मानव तस्करी के एक मामले में सोमवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान गोलाम जमा के रूप में हुई। उसके घर पर करीब तीन घंटे तक तलाशी और पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। एजेंसियों को संदेह है कि जमा उस गिरोह का सदस्य था, जो विदेश में संविदा आधारित रोजगार दिलाने के नाम पर श्रमिकों की पश्चिम एशियाई देशों में तस्करी करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.