मोतिहारी, जुलाई 31 -- मोतिहारी, हिसं। विश्व मानव तस्करी दिवस पर श्रम संसाधन कार्यालय के सभा भवन में गुरुवार को नेत्रिका फाउंडेशन व मानव सेवा संस्थान के बैनर तले विचार गोष्ठी आयोजित की गयी। यह भी पढ़ें- मानव तस्करी रोकथाम को लेकर जागरूकता रैली निकालीकार्यक्रम का उदेश्य जिला विधिक सेवा संघ के सचिव सिविल जज नितिन त्रिपाठी ने मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक समस्या के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। मानव तस्करी मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है, जिसमें महिलाओं, बच्चों व कमजोर वर्गों को झूठे प्रलोभन, धोखाधड़ी अथवा बलपूर्वक शोषण का शिकार बनाया जाता है। इसका उद्देश्य प्रायः जबरन श्रम, यौन शोषण, बाल विवाह, भिक्षावृत्ति व अन्य अवैध गतिविधियों में लोगों का उपयोग किया जाता है जिसके लिए जन जागृत पर बल दिया। उन्होंने नागरिकों से अपील की गई कि वे र...