सिद्धार्थ, जुलाई 31 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। विश्व मानव तस्करी विरोध दिवस के अवसर पर मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान तथा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर में ट्रैप्ड बिहाइंड द स्कैम विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। विशेषज्ञों ने कहा कि मानव तस्करी अब पारंपरिक तरीकों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि सोशल मीडिया, फर्जी जॉब ऑफर, ऑनलाइन शिक्षा और विदेश भेजने के नाम पर साइबर माध्यमों से youths को निशाना बनाया जा रहा है। इससे बचने के लिए जागरूकता, सतर्कता और समय पर सूचना देना सबसे प्रभावी उपाय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लोक प्रशासन विभाग की प्रो. सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि मानव तस्करी आज समाज के सामने गंभीर चुनौती बन चुकी है और डिजिटल प्लेटफॉर्म के बढ़ते उपयोग के ...