मानव तस्करी गैंग पर लगेगा गैंगस्टर, संपत्ति भी होगी जब्त
बरेली, जून 2 -- मनौना धाम से डेढ़ वर्षीय बच्चे ऋषभ के अपहरण के बाद पकड़े गए मानव तस्करी गैंग के खिलाफ पुलिस अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट लगाने के साथ ही आरोपियों की अवैध संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पुलिस इस मामले में संगठित अपराध की धाराएं बढ़ाकर जल्द चार्जशीट दाखिल करेगी। बता दें कि 24 मई को आंवला के मनौना धाम से डेढ़ वर्षीय ऋषभ का अपहरण हुआ था। पुलिस ने बच्चे को बरामद करते हुए शाहजहांपुर निवासी योगेश उर्फ अमित और पवन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद लखीमपुर खीरी निवासी उत्तम बाजपेयी, सीतापुर निवासी संजय कुमार विश्वास, केशवराम उर्फ मंजेश और मीरगंज निवासी नर्स सीता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जांच में सामने आया है कि बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले इस गैंग का नेटवर्क कई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.