मानव तस्करी गिरोह के पांच बदमाश धराए, महिला मुक्त
मोतिहारी, जून 22 -- पीपराकोठी, एक संवाददाता। स्थानीय मुख्य चौराहा से पुलिस ने मानव तस्करी करने वाले एक संगठित गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर एक महिला को मुक्त कराया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।पीपरा थाना क्षेत्र के भीड़खिया गांव निवासी विनोद सहनी की 28 वर्षीय पत्नी मंजू देवी को आरोपित पैसे का लालच देकर तथा नशीला पदार्थ खिलाकर राजस्थान ले जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, इसके आधार पर छापेमारी की गई और महिला को सुरक्षित मुक्त करा लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसा ढेकाहा निवासी सुनीता पांडेय, ढेकाहा विशुनपुर निवासी नीतू कुमारी तथा राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना क्षेत्र के पिलानी बाईपास निवासी खातून, मुरली मैगवाल और अजय कुमार शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.