सोनभद्र, अप्रैल 18 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली और एएचटी थाना पुलिस ने शनिवार को मानव तस्करी के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी ने ही नौकरी दिलाने के बहाने पीड़िता को ले जाकर 1.20 लाख में बेंच दिया था। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास में जुटी है। क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्र ने शनिवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली में इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मानव तस्करी मामले में वांछित आरोपी शिव सिंह उर्फ रामलाल पुत्र चरन सिंह, निवासी वार्ड 50 कच्ची सराय, थाना निहालगंज, जनपद धवलपुर, राजस्थान को शनिवार को पंवर गांव से गिरफ्तार किया गया। सीओ श्री मिश्र के मुताबिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि उसी ने पीड़िता को काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। इसके पश्चात वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.