मानव तस्करी के 25-25 हजार रूपये के दो इनामी गिरफ्तार
सोनभद्र, जुलाई 12 -- सोनभद्र, संवाददाता। मानव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिकाओं की खरीद-फरोख्त और जबरन विवाह कराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो मुख्य इनामी सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की ओर से 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) यूनिट और रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को छपका पावर हाउस के पीछे स्थित एक मकान पर दबिश देकर सुनील दास निवासी ओबरा, वर्तमान पता छपका और रानू बेगम निवासी रॉबर्ट्सगंज को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज थाने में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपी एक संगठित मानव तस्करी गिरोह के सदस्य हैं। गिरोह नाबा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.