रांची, मई 30 -- रांची, संवाददाता। मानव तस्करी केस में जेल में बंद नयन कुमार को शनिवार को कोर्ट से राहत नहीं मिली। एजेसी-5 शैलेंद्र कुमार की कोर्ट ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी 25 अप्रैल से न्यायिक हिरासत में है। प्राथमिकी के अनुसार, हटिया रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान नयन कुमार तीन नाबालिगों को बेंगलुरु ले जाते पकड़ा गया था। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उन्हें रोजगार दिलाने के नाम पर ले जाया जा रहा था। आरोपी के पास से बच्चों के आधार कार्ड की प्रतियां और ट्रेन टिकट भी बरामद हुए थे। केस डायरी में यह भी उल्लेख है कि एक ठेकेदार हरिहर कुमार ने बच्चों को बेंगलुरु पहुंचाने के लिए आरोपी को 25 हजार रुपये भेजे थे। यह भी पढ़ें- 10 किलो गांजा बरामदगी में आरोपी को जमानत नहीं अदालत ने कहा कि झारखंड मानव तस्करी की गंभीर समस्या से जूझ र...