गुमला, मई 29 -- पालकोट। मानव तस्करी मामले में फरार चल रहे आरोपित राजू उर्फ एसाद मीर और अलीशा खलखो के भरनो थाना क्षेत्र स्थित मलगो गांव के घर पर शुक्रवार को पुलिस ने इश्तहार चस्पा किया। यह कार्रवाई अहतू थाना में दर्ज मानव तस्करी के मामले में न्यायालय के निर्देश पर की गई। अहतू थाना प्रभारी राहुल दसौंधी ने बताया कि दोनों आरोपित लंबे समय से फरार चल रहे हैं। न्यायालय के आदेश पर मलगो मोड़ स्थित उनके घर पर नोटिस चिपकाया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि यदि दोनों आरोपित जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...