मानव तस्करी के खिलाफ एसएसबी ने चलाया जागरूकता अभियान
किशनगंज, अगस्त 25 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं बटालियन 'ई' समवाय माफीटोला के कार्यक्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित हाई स्कूल आदिवासी टोला, भोरहा में मंगलवार को मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों को मानव तस्करी के खतरों, इसके दुष्परिणामों तथा इससे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में क्षेत्रीय मुख्यालय रानीडांगा से आए जागरूकता दल का नेतृत्व कर रहे निरीक्षक सामान्य/महिला डोमेनेंग एवं उनकी टीम ने विद्यार्थियों को मानव तस्करी से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानव तस्करी एक गंभीर सामाजिक अपराध है, जिसमें लोगों को बहला-फुसलाकर, लालच देकर या धोखे से दूसरे स्थानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.