देवरिया, अप्रैल 18 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में एक बांग्लादेशी नागरिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो नाबालिग लड़कियां और एक लड़का बरामद किया गया, जिन्हें वे कश्मीर लेकर जा रहे थे। बांग्लादेशी नागरिक का साथी म्यांमार का रहने वाला है। दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। गत 16/17 अप्रैल की रात अवध असम एक्सप्रेस में स्कॉर्ट ड्यूटी कर रहे रेलवे सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव, विमलेश कुमार और कांस्टेबल शैलेश कुमार यादव को बिहार के जिरादेई पहुंचने पर जनरल कोच में दो नाबालिग लड़कियां, एक लड़का और दो वयस्क पुरुष संदिग्ध हालत में दिखाई दिए। यह भी पढ़ें- मानव तस्करी के आरोप में बांग्लादेशी नागरिक समेत दो गिरफ्तार पूछताछ में नाबालिगों ने बताया कि जहीर हुसैन उर्फ जाहिद हुसैन उर्फ अयात तु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.