बहराइच, अप्रैल 12 -- रुपईडीहा, संवाददाता। नेपली जिला कालीकोट गांव सभा पछालझरना निवासी एक किशोरी तस्करी कर भारत ले जाई जा रही थी। एसएसबी की रुपईडीहा बीओपी पर एसएसबी ने तस्कर को गिरफ्तार करते हुए किशोरी को अपने संरक्षण में ले लिया। किशोरी को नेपाली एनजीओ शांति पुनर्स्थापना गृह तथा तस्कर को नेपाली पुलिस को सौंप दिया गया है। एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेन्ट गिरीश चंद्र पांडेय ने बताया कि शनिवार की शाम 7: 30 बजे दोनों को पकड़ा गया। पूछताछ में संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। शुरू में दोनो ने भाई बहन बताया। लड़की से फोन नम्बर लेकर माता पिता से संपर्क किया गया तो पिता ने बताया कि लड़की घर से बिना बताए चली गयी है। उसके साथ जाने वाले व्यक्ति की जानकारी नहीं है। पिता ने यह भी अनुरोध किया कि लड़की को रोक लिया जाए। युवक ने बताया कि हम लोग बैंगलोर जा रहे थे। गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.