गया, मई 24 -- रेल प्रशासन ने मानव तस्करी और बाल श्रम के मामलों पर सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान शुरू किया है। गया जिले सहित मगध प्रमंडल और झारखंड के सीमावर्ती इलाकों से बच्चों को गैरकानूनी तरीके से दूसरे राज्यों में मजदूरी के लिए ले जाने वालों पर अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद रेलवे सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त विशेष धावा दल का गठन किया गया है। यह टीम ट्रेनों, रेलवे स्टेशनों और प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखेगी। गया-डीडीयू, गया-पटना और गया-धनबाद रेल सेक्शन को विशेष रूप से संवेदनशील मानते हुए यहां नियमित जांच अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है。

विशेष अभियान की जानकारी रेल अधिकारियों ने बताया क...