मानव तस्करी, नकली नोट व नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने को बनी रणनीति
महाराजगंज, नवम्बर 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ती अवैध गतिविधियों और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दोनों देशों के सशस्त्र सुरक्षा बलों ने आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। लुम्बिनी में 10वीं डीआईजी स्तरीय समन्वय बैठक में सीमा अपराध, अवैध आयात-निर्यात और तस्करी पर नियंत्रण के लिए सूचनाओं का समय पर आदान-प्रदान करने का निर्णय लिया गया।बैठक में नेपाल की ओर से सशस्त्र प्रहरी बल, विंध्यवासिनी वाहिनी के वाहिनीपति डीआईजी दीपक अधिकारी ने नेतृत्व किया, जबकि भारतीय पक्ष से एसएसबी के लखीमपुर खीरी सेक्टर के डीआईजी बी. विक्रमन शामिल हुए। भारत की ओर से एसएसबी गोरखपुर सेक्टर के डीआईजी दीपक बरनवाल भी बैठक में मौजूद रहे। इसके अलावा लुम्बिनी प्रदेश के सीमावर्ती जिलों के सशस्त्र प्रहरी गणपतियों तथा गोरखपुर और लखीमपुर खीरी से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.