मुंगेर, अप्रैल 8 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। नगर के सिंहपुर स्थित नाथ बाबा स्थान में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भक्ति की बयार बह रही है। वैदिक विधान और मंत्रोच्चारण के साथ सुबह प्रहर ज्ञान यज्ञ में धार्मिक कर्मकांड और पूजन से माहौल पुलकित हो रहा है। वहीं श्रीमद भागवत कथा के पांचवे दिवस पर कृष्ण के बाल लीला से जुड़ी कथा में उत्तरकाशी के विद्वान कथावाचक त्यागी स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज ने कहा कि मरते समय जो राधा नाम लेता है उसकी मृत्यु अच्छी होती है। जगा हुआ वही है जिसे पाप और पुण्य का ज्ञान है। स्वर्ग और नरक, अच्छा और बुरा का ज्ञान है। मानव तन पाया है तो संसार से कुछ अच्छा कर के जाओ। उन्होंने कहा कि भगवान ने मानव तन देकर इस संसार में भेजा कि इस बार कुछ अच्छा करने के लिए कुत्तों की तरह आचरण और काम मत करना। उन्होंने कहा कि सदकर...