बिहारशरीफ, मार्च 9 -- मानव तन को न जाने दें व्यर्थ, लगाएं सतकर्मों में श्रम कल्याण मैदान में भक्तों ने किया हवन पूजन गायत्री महायज्ञ में उमड़ी भक्तों की भीड़ फोटो: गायत्री केके 05: श्रम कल्याण मैदान में सोमवार को गायत्री महायज्ञ में हवन करते भक्त। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। श्रम कल्याण मैदान में गायत्री महायज्ञ में श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को भक्तों की काफी भीड़ उमड़ी। लोगों ने गायत्री मंत्र जाप के साथ हवन पूजन किया। कथा वाचक सुनील उपाध्याय ने कहा कि मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ है, इसलिए इसे व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। मनुष्य का शरीर केवल भौतिक सुखों के लिए नहीं, बल्कि सत्कर्म, सेवा, भक्ति और परोपकार के लिए मिला है। यदि मनुष्य अपने जीवन को धर्म, सत्य और करुणा के मार्ग पर लगाए, तो उसका जीवन सार्थक हो जाएगा। इसे सतकर्मों में लगाएं। कथा वाचक श्रवण क...