जहानाबाद, अप्रैल 12 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन मंडल कारा में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कारा अधीक्षक अजीत कुमार ने वृक्षों का महत्व बताते हुए कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की सुरक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। वृक्ष हमें शुद्ध वायु, छाया, फल एवं औषधियाँ प्रदान करते हैं। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधरोपण कर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के सस्वर उच्चारण के साथ की गई। इस अवसर पर कारा परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों...