साहिबगंज, अप्रैल 4 -- उधवा। पूर्वी उधवा के बजरंगी बली मंदिर के पास उधवा आर्य समाज की ओर से तीन दिवसीय आयोजित वैदिक सत्संग महायज्ञ के पहले दिन शुक्रवार की रात को प्रवचन सुनने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंचे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के बदायू से पहुंचे कथावाचक आचार्य सुनील देव ने कहा कि मानव जीवन का परम लक्ष्य सत्य और धर्म के मार्ग पर चलना है। ये बातें वेदों में भी वर्णित हैं। उत्तर प्रदेश के हरदोई से साध्वी साधना आर्या, शाहजहांपुर से आचार्य राजदेव, भागलपुरी से संजय कुमार, अयोध्या से आचार्य हरीश आर्य व कोलकाता से आचार्य दिपक शास्त्री ने बारी-बारी से भजन एवं दिव्य प्रवचन कर लोगों का मनमोह लिया। मौके पर ज्ञान चंद्र मंडल,संजय कुमार आर्य,विकास मंडल,ईश्वर कुमार भगत,राजेश मंडल,धर्मव्रत आर्य,उत्तम आर्य,अमृत आर्य आदि थे।फोटो 2, वैदिक सत्संग महायज्ञ में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.