हरदोई, मार्च 24 -- बेनीगंज। क्षेत्र स्थित हत्या हारण तीर्थ पर विश्व शांति एवं मानव कल्याण के उद्देश्य से अनवरत श्री सीताराम नाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान 14 वर्षों तक लगातार चलता रहेगा, जो वर्ष 2037 की चैत्र पूर्णिमा तक जारी रहेगा। आयोजकों के अनुसार, इस संकीर्तन के लिए 366 टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम को वर्ष में एक बार 24 घंटे तक संकीर्तन करने की जिम्मेदारी दी जाती है। यह क्रम प्रतिदिन शाम 4 बजे से अगले दिन शाम 4 बजे तक चलता है। मान्यता है कि इस पौराणिक तीर्थ पर भगवान श्रीराम ने ब्रह्म दोष से मुक्ति पाने के लिए स्नान किया था, जिसके कारण यहां राम नाम जप का विशेष महत्व माना जाता है। यह स्थल नैमिषारण्य 84 कोसी परिक्रमा के अंतर्गत भी आता है। इसी क्रम में 22 मार्च 2026 को बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा की टीम ने संक...