पिथौरागढ़, अप्रैल 3 -- जनपद में गुड फ्राइडे पर गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा हुई। शुक्रवार को सिल्थाम, चंडाक, बेरीनाग में लोगों ने तीन घंटे तक यीशु के बलिदान को याद करते कोरस गीत गाए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। लोगों ने कहा मानव जाति के उद्धार के लिए प्रभु यीशु ने अपनी कुर्बानी दी। नगर के सिल्थाम स्थित मैथोडिस्ट चर्च में दोपहर 12 बजे से प्रार्थना सभा हुई। लोगों ने जो क्रूस पे कुर्बान है वह मेरा मसीहा है हर जख्म जो उसका है वो मेरे गुनाह का है...जैसे कई कोरस गीतों का गायन किया। पास्टर अजित पॉल ने प्रभु के बलिदान के बारे में लोगों को बताया। इस दौरान लोगों ने बारी-बारी से प्रभु यीशु के सलीब से बोले गए सात वचनों को पढ़ा और उनके बारे में लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य जाति के उद्धार और उन्हें पाप से बचाने के लिए प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.