आगरा, नवम्बर 9 -- धार्मिक जनमोर्चा की ओर से संजय प्लेस स्थित यूथ हॉस्टल में मानव गरिमा की रक्षा और विभिन्न धर्मों की शिक्षाएं विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विभिन्न धर्मों के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों ने भाग लेकर मानवता, सद्भाव और शांति के सार्वभौमिक संदेश को साझा किया। सभी वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक धर्म का मूल उद्देश्य मानव गरिमा, करुणा, समानता और शांति की स्थापना है। धर्म का सच्चा स्वरूप तभी जीवित रहता है जब समाज में परस्पर सम्मान और सह-अस्तित्व की भावना मजबूत हो। मुहम्मद सलीम ने कहा- मानव की असली गरिमा उसके कर्म, चरित्र और दूसरों के अधिकारों के सम्मान में निहित है, शांति और न्याय के बिना गरिमा की रक्षा संभव नहीं। बीके अश्विना दीदी, महंत योगेश पुरी, डॉ.राजीव प्रचंडिया, भंते विमल बोधि, टीटू सिंह, फादर कुननथ वर्गीज ने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.