भदोही, अप्रैल 12 -- भदोही, संवाददाता। शहर के स्टेशन रोड कोतवाली के पीछे स्थित भारतीय शिशु मंदिर स्कूल में रविवार को प्रभु श्रीराम की बरही मनाई गई। हिन्दू धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थल सुरक्षा मंच की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश बिन्द ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन मानव के लिए किसी वरदान से काम नहीं। उन्होंने पिता की आज्ञा पर राज छोड़कर जंगल जाने का निर्णय लिया था। उनके राज में सभी को समान अधिकार, न्याय मिलता था। यही कारण है कि आज आज हम राज राज्य स्थापना की मांग करते हैं। प्रदेश सरकार से मांग किया कि प्रभु श्रीराम बरही पर भी पूरे सूबे में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाना चाहिए। कार्यक्रम की शुरूआत में पवनसुत की आराधना, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ किया गया और उसके बाद दर्शन-पूजन का क्रम चलता रह...