रांची, जून 5 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली स्टेडियम परिसर स्थित किसान भवन में गूंज परिवार, सिल्ली के तत्वावधान में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गूंज के संरक्षक एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन सुनील सिंह ने किया। संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं भूमि संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। अपने संबोधन में सुदेश महतो ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण मानव अस्तित्व की अनिवार्य आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- सहरसा:वृक्षार...