सहरसा, मार्च 2 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद मुख्य बाजार स्थित उच्च विद्यालय मैदान में रविवार को परम प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 138वां जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में दूर-दराज से आए सत्संगी श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी रही। जन्मोत्सव के अवसर पर अनुकूल चंद्र जी के शिष्यों द्वारा भव्य एवं आकर्षक झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। सुसज्जित रथ की झांकी नगर में चर्चा का विषय बनी रही।शोभायात्रा उच्च विद्यालय मैदान से प्रारंभ होकर नगर परिषद के मुख्य मार्गों का भ्रमण करती हुई पुनः विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भक्ति गीतों एवं जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बनाए हुए थे। समारोह स्थल पर मंचीय कार्यक्रम के तहत भजन-कीर्तन, प्रार्थना सभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.