कन्नौज, अप्रैल 25 -- नगर के पूर्वी वाईपास स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से मानव एकता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कानपुर से आए महात्मा संजय निर्मल, ब्रांच के मुखी राजकुमार गुप्ता एवं संचालक मनीष कुमार शाक्य ने सिमरन करवाकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। निरंकारी मिशन पिछले 40 वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन 24 अप्रैल को पूरे भारतवर्ष की सभी ब्रांचों पर करता आया हैं। सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज ने कहा था कि रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं। उन्हीं की शिक्षाओं से प्रेरित होकर शिविर में 30 महात्माओं ने रक्तदान किया, जिसमें गुरसहायगंज से 10 तथा छिबरामऊ से 20 महात्मा शामिल रहे। यह भी पढ़ें- मानव एकता दिवस पर प्रेम और भाईचारे का संदेश गूंजा रक्तदान की शुरुआत महात्मा रोहित वर्म...