मुजफ्फर नगर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरनगर । विश्व बंधुत्व व मानवता को समर्पित संत निरंकारी मिशन द्वारा बाबा गुरबचन सिंह की पावन स्मृति में 'मानव एकता दिवस' पर रुड़की रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में जहां सत्संग कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं रक्तदान शिविर में 170 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन जोनल इंचार्ज कुलभूषण चौधरी ने किया। जिला चिकित्सालय के चिकित्सक एवं उनकी टीम ने रक्तदाताओं की समुचित स्वास्थ्य जांच के उपरांत सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से रक्तदान की प्रक्रिया संपन्न कराई। सत्संग की अध्यक्षता करते हुए कुलभूषण चौधरी ने कहा कि युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह ने सत्य, सरलता और सद्भावना का मार्ग दिखाते हुए युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने और ऊर्जा को समाजसेवा में लगाने की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- मानव एकता दिवस...