मुजफ्फर नगर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरनगर। संत निरंकारी मिशन द्वारा बाबा गुरबचन सिंह की पावन स्मृति में 24 अप्रैल को मानव एकता दिवस श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। मीडिया सहायक सुशील कुमार अंश एवं संयोजक हरीश कुमार ने बताया कि शहर में प्रात: 9 बजे से स्थानीय संत निरंकारी सत्संग भवन के प्रांगण में रक्तदान शिविर एवं भव्य सत्संग का आयोजन होगा। मिशन के सैकड़ों श्रद्धालु इस सेवा यज्ञ में सम्मिलित होकर रक्तदान करेंगे। मुख्य आयोजन दिल्ली के बुराड़ी स्थित ग्राउंड नं. दो में सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के पावन सान्निध्य में होगा। यह दिवस बाबा गुरबचन सिंह और चाचा प्रताप सिंह के बलिदान व परोपकारी जीवन को समर्पित है। सचिव जोगिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.