मानव एकता दिवस पर निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 269 यूनिट रक्त संकलित
देहरादून, अप्रैल 24 -- संत निरंकारी मिशन द्वारा मानव एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को हरिद्वार बाईपास रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह आयोजन बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति तथा सतगुरु माता सुदीक्षा के आशीर्वाद से संपन्न हुआ। शिविर में 269 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मानवता, करुणा, प्रेम और सह-अस्तित्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा। मानव को मानव हो प्यारा, एक-दूजे का बने सहारा की भावना के साथ आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और सेवादल के सदस्यों ने भाग लिया। संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि देशभर के लगभग 200 स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए गए, जिनसे करीब 40 हजार यूनिट रक्त संकलित हुआ। यह भी पढ़ें- रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं का संदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.