मेरठ, अप्रैल 25 -- शुक्रवार को दामोदर कॉलोनी स्थित निरंकारी सत्संग भवन में मानव एकता दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मेंद्र पयाल ने की। प्रेम, करुणा और सह अस्तित्व का संदेश देते हुए निष्काम सेवा को जीवन का आधार बताया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें जिला चिकित्सालय की टीम की देखरेख में 309 यूनिट रक्त संकलित किया। संत निरंकारी मंडल के अनुसार, देशभर में लगभग 200 स्थानों पर आयोजित शिविरों में करीब 40,000 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। यह अभियान वर्षभर जारी रहेगा, जिसके तहत 705 स्थानों पर और शिविर लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- मानव एकता दिवस पर संत निरंकारी मिशन के 170 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया बाबा गुरबचन सिंह और बाबा हरदेव सिंह के मानवता, नशामुक्ति और सेवा के संदेशों को ...