कानपुर, अप्रैल 18 -- कानपुर देहात,संवाददाता। संत निरंकारी मिशन की ओर से बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति में 'मानव एकता दिवस'24 अप्रैल को श्रद्धा,समर्पण और प्रेममय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। आयोजन में मानव जाति को एकत्व,सेवा और सद्भाव का अमूल्य संदेश दिया जाएगा। जनपद के अकबरपुर,शिवली,झींझक सहित अन्य निरंकारी सत्संग स्थानों में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्मृति दिवस पर दिल्ली के बुराड़ी के मैदान संख्या-2 में सतगुरु माता सुदीक्षा एवं निरंकारी रमित के सान्निध्य में दिव्य सत्संग का आयोजन किया जाएगा। पावन दिवस बाबा गुरबचन सिंह एवं चाचा प्रताप सिंह की दिव्य स्मृति को समर्पित है। उन्होंने अपने आचरण और विचारों के माध्यम से मानवता को प्रेम, विनम्रता और परोपकार का सच्चा मार्ग दिखाया। उनके दिव्य आदर्श आज भी प्रत्येक हृदय में सेवा, भक्ति औ...