कानपुर, जून 14 -- कानपुर। कानपुर मानव उत्थान सेवा समिति ने सतपाल महाराज की प्रेरणा से हंस मंदिर आश्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। पूर्व विधायक अजय कपूर और श्री हंस मंदिर प्रभारी साध्वी चंदन बाई साध्वी, मुदिताबाई ने दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की। योग प्रशिक्षक योगाचार्य शैलेंद्र पाल ने आश्रम परिसर में योगिक सूक्ष्म क्रियाएं एवं ताड़ासन, कोणासन, अर्ध चक्रासन, भद्रासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन, उत्तानपादासन आदि का अभ्यास कराया। शिविर में लगभग 210 लोगों ने भाग लिया। यहां मुख्य रूप से विपिन पथिक, अभिषेक पाण्डेय, अमित यादव, पूजा वर्मा, अंबुज शुक्ला, शैलेंद्र सेंगर, गिरधारी लाल गुप्ता अवधेश कटियार, करन कठेरिया, मिथिलेश सोनी, माया दीक्षित आदि का विशेष योगदान रहा l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...