वाराणसी, फरवरी 26 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आईआईटी बीएचयू और एम्स्टर्डम की ब्रिए यूनिवर्सिटी के बीच बुधवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। दोनों संस्थान आध्यात्मिकता, धर्म और मानव विज्ञान पर साझा अध्ययन करेंगे। इस दौरान दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का भी शुभारंभ किया गया। नीदरलैंड्स स्थित व्रिए यूनिवर्सिटेट एम्स्टर्डम के सहयोग से आयोजित संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में देश-विदेश के विद्वानों, आध्यात्मिक चिंतकों एवं शिक्षाविदों ने वैश्विक अनिश्चितताओं के दौर में हिंदू दार्शनिक परंपराओं की प्रासंगिकता पर विचार-विमर्श किया। मुख्य अतिथि आदिनारायण वेंकटचलम ने कहा कि हिंदू जीवन-दृष्टि धर्म, अनुकूलनशीलता और आंतरिक संतुलन पर आधारित है, आज वैश्विक स्तर पर मार्गदर्शक सिद्ध हो रही है। अध्यक्षीय उद्बोधन में संस्थान के निदेशक प्रो. अमित पात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.