शाहजहांपुर, मई 11 -- शाहजहांपुर। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, भारत की ओर से मानव अधिकार विषयों पर आधारित लघु फिल्मों की 12वीं वार्षिक प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक अधिकारों से जुड़े विषयों पर तीन से दस मिनट अवधि की लघु फिल्मों को शामिल किया जाएगा। आयोग का उद्देश्य मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच देना है। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली ने अधिक से अधिक लोगों से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। इच्छुक प्रतिभागी अपनी लघु फिल्म की प्रविष्टि भेज सकते हैं। यह भी पढ़ें- चम्पावत में मानवाधिकार आयोग लघु फिल्म प्रतियोगिता यह भी पढ़ें- महिला उत्पीड़न हेतु जागरूकता शिविर...