बगहा, अप्रैल 5 -- बेतिया: बेतिया कार्यालय लोक स्वातंर्त्य संगठन (पीयूसीएल) के जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. शमसुल हक की अध्यक्षता में रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर में सम्पन्न हुई। कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से पेट्रन मेम्बर विश्वनाथ झुनझुनवाला को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष चुना है। विदित हो कि विगत दिनों निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं एमजेके कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आर.के. चौधरी का विश्वविद्यालय के अधिकारी के रुप में मुजफ्फरपुर स्थानांतरण हो गया है। राज्य सचिव डॉ. जगमोहन कुमार ने बताया कि इसी वर्ष जिला सम्मेलन होना है। जिसमें नई कार्यकारिणी का चुनाव होगा। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बने श्री झुनझुनवाला ने कहा कि मानव के अधिकारों की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने की जरुरत है। बैठक में गैस सिलिंडर डिलीवरी की व्यावहारिक सम...