गोरखपुर, मार्च 31 -- गोरखपुर। पूर्व विधायक शीतल पाण्डेय के कनिष्ठ पुत्र मानवेन्द्र पाण्डेय के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों व छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। उनके तारामंडल क्षेत्र स्थित आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों में एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक जीएम सिंह, महापौर डॉ.मंगलेश श्रीवास्तव, राधेश्याम सिंह, भानू प्रताप सिंह, डॉ. विभ्राट चन्द्र कौशिक, विश्वविजय सिंह, डॉ. रूप कुमार सिंह, डा. विनय सिंह जेआरएफ, अजय पाण्डेय, राणा प्रताप पाठक, रंजीत सिंह श्रीनेत, प्रभाकर दूबे, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, राहुल श्रीवास्तव, माया शंकर शुक्ला आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...