मानवी हेड गर्ल और लक्ष्य बने हेड बॉय
सहारनपुर, अगस्त 14 -- मेपल्स एकेडमी में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में नव निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई। साथ ही छात्रों को अनुशासन का पालन करने, अपने साथियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने और विद्यालय की गरिमा बनाए रखने को प्रेरित किया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में कक्षा 12 से हेड गर्ल मानवी और लक्ष्य को हेड बॉय की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा गरिमा, इशिका, मिनहा, नित्या, नव्या, मानवी, स्वरा, प्रिशा एवं कांची जोशी को हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन एवं अन्य विद्यार्थी परिषद के दायित्वों से परिचित करा उन्हे भी शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्या डा चित्रा जोशी ने कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने का नाम नहीं बल्कि जिम्मेदारियों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का अवसर है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी नवनिर्वाचित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.