बुलंदशहर, अप्रैल 8 -- सुरेश चंद अग्रवाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल कक्षा बारहवीं की छात्रा मानवी कुशवाहा ने हापुड़ में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त किया है। कांस्य पदक जीतकर विद्यालय लौटने पर छात्रा मानवी कुशवाहा एवं उनकी बॉक्सिंग कोच वर्षा रानी का स्वागत किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन वी.के. अग्रवाल, निदेशक मयंक अग्रवाल, एडमिनिस्ट्रेटर शुभम अग्रवाल एवं प्रिंसिपल गोपाल शर्मा ने छात्रा ने कहा कि यह पूरे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। मानवी कुशवाहा ने कांस्य पदक जीतकर अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...